Breaking News

श्री कृष्ण विद्या मंदिर रामगढ़ में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

रामगढ़आज 5 मार्च को श्री कृष्ण विद्या मंदिर रामगढ़ के प्रांगण में बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रशासक एसपी सिन्हा के मार्ग दर्शन में सम्पन्न हुआ।जिसमें चारों सदनों (नेहरू टैगोर, पटेल, सुभाष) के प्रतिभागियों ने काफी उत्साह पूर्वक भाग लिया। कक्षा प्रथम और द्वितीय के लिए चित्रकला प्रतियोगिता करवाया गया जिसमें पहला स्थान निवृत्ति गुप्ता, दूसरा स्थान अरिजीत व्यास और तीसरा स्थान आरोही कुमारी को मिला।
कक्षा तृतीय, चतुर्थ और पंचम के बीच चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान ईशांत शर्मा, दूसरा स्थान प्रिया नैन और तीसरा स्थान इच्छा रानी को मिला।कक्षा 6ठी से 12वीं के छात्र- छात्राओं के लिए अलग – अलग वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाया गया जिसमें छात्र ग्रुप से नेहरू सदन विजयी घोषित हुआ। उसका मुकाबला पटेल सदस्य था।
जबकि छात्राओं के बीच पटेल और सुभाष सदन में मुकाबला काफी टक्कर का था अंत में पटेल सदन की छात्राएं विजयी घोषित हुईं।
प्रतियोगिता समापन के बाद विद्यालय के प्राचार्य जॉर्ज माइकल निस ने विजयी सदन को मेडल के रूप पुरस्कार देते हुए सभी बच्चों से खेलकूद में भक्तों की सलाह दिये। उन्होंने कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है।