Breaking News

प्रखंड शिक्षक संघ का गठन, चेतलाल राम पुनः अध्यक्ष बने

बड़कागांव संवाददाता

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बड़कागांव प्रखंड इकाई के पुनर्गठन को लेकर प्रखंड में कार्यरत सभी सरकारी शिक्षकों की एक बैठक कन्या मध्य विद्यालय बड़कागांव के सभागार में आयोजित की गई। पुनर्गठन कार्यक्रम में संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं महासचिव संजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से चेतलाल राम को पुनः अध्यक्ष चुना गया। कमेटी को सुचारू संचालन के लिए रवि शंकर पाठक उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार सचिव, बबीता कुमारी उपसचिव, विनोद रजक कोषाध्यक्ष, संजय कुमार मीडिया प्रभारी, रामसेवक रविदास संगठन सचिव एवं मो असलम को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ,महासचिव संजय कुमार सिंह ,राज्य संगठन सचिव श्रीकांत सिन्हा, रामदुलार राम ,महेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका हजारीबाग रविंद्र कुमार, शिक्षक अशोक कुमार राम, किशोर राम, विनोद गंझु, उचित्रा देवी, नागेंद्र कुमार, शिवराम शर्मा, तीजन राम, कृष्ण कुमार सिन्हा, रामविलास रविदास, माला कुमारी, इजहार अली, विजय कुमार प्रभाकर ,बसंत कुमार, जय प्रकाश दास सहित प्रखंड के सभी शिक्षक उपस्थित हुए।