झारखंड युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का पुतला दहन किया

रांचीझारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में यूक्रेन में फंसे छात्रों के वापस लाने की मांग एव मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व कांग्रेस भवन रांची से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया तत्पश्चात अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन किया गया। इस कार्यकम में प्रदेश प्रभारी मो इमरान अली, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सनी, रियाज अहमद, पूर्व प्रवक्ता कुमार राजा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष सन्नी टोप्पो उपस्थित थे।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी इमरान अली ने कहा एक तरफ जहां लोग दुखी हैं वही देश की जनता में मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश भी है। जनता मोदी जी से सवाल करती है कि उनकी निकम्मी सरकार कब तक छात्रों के मौत का इंतजार करेगी।

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा की अभी भी यूक्रेन में 20000 छात्र फंसे हुए हैं उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मोदी सरकार की है, चुनाव प्रचार छोड़कर उन्हें छात्रों को बचाने पर जोर देनी चाहिए।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष निशा भगत, उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि, प्रदेश महासचिव ऋषिकेश सिंह, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, प्रिंस भट्ट, रमन सिंह बंटी, मेहुल प्रसाद,रूबी कुजूर, नीतीश सिन्हा, पिया बर्मन, प्रियंका सिसोदिया, प्रदेश सचिव विकेश सिंह, शादाब खान, लक्ष्मीकांत, लीगल विभाग अध्यक्ष अमृत सिंह, रांची जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बिपिन टोप्पो, जिला उपाध्यक्ष शिल्पी कुमारी, जिला महासचिव, रोहित सिन्हा, रितीश कुमार, मो इनायतुल्लाह, पंचम सिंह, अनंत झा, संजीव कुमार, कांके विधानसभा अध्यक्ष खालिद सैफुल्ला, रांची विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह, हटिया विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित सिंह, मंडार विधानसभा अध्यक्ष रिजवान अंसारी, हिमांशु मिश्रा, साकिब जिया, इमरान, दानिश, मुस्ताक, केरल किशोर, अभिनाव कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।