सोसो कलां गोमती नदी पर पुल का शिलान्यास
गोला। सोसो कलां कुम्हरदगा पथ गोमती नदी में बनने वाले पुल का शिलान्यास मंगलवार को किया गया। इसका शिलान्यास स्थानीय विधायक ममता देवी एवं स्थानीय मुखिया बजरंग कुमार महथा ने सिल्लापट्ट से पर्दा उठाकर किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गोमती नदी में पुल की आवश्यकता वर्षो पुरानी है। पुल नही रहने से दोनों गावो का संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसे दखते हुए पुल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने सवेंदक से निर्धारित समय से कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया। वही स्थानीय मुखिया बजरंग कुमार महथा ने कहा कि सोसो कलां एवं कुम्हरदगा पंचायत के हजारों लोगों की मांग थी कि जल्द यहां पुल बनाया जाय। इसको लेकर मेरे द्वारा लगातार प्रयास किया गया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को हर हाल में समाधान करने की बात भी कही।
ग्रामीण विकास विभाग की ओर से करोड़ो रूपये से बनेगा पुल
बताय गया कि गोमती नदी में बनने वाला यह पुल ग्रामीण विकास विभाग से लगभग एक करोड़ तिरानवे लाख की लागत से बनाया जाएगा। कार्य का जिम्मा ब्रजेश कंट्रक्शन को दी गई है। मौके पर बीस सुत्री अध्यक्ष रामविनय महतो,गौरीशंकर महतो,बजरंग महतो,सुनील कुशवाहा,हशन इमा म ,अखिलेश्वर महथा,भीखू चिंगारी,हतेशमुद्दीन अंसारी,रीमा देवी,पिंकी देवी,राजेश चौधरी आदि लोग मौजूद थे।