झारखंड वैश्य समाज का रामगढ़ में किया गया गठन

वैश्य समाज को एकजुट कर उत्थान एवं समृद्धि का लिया गया संकल्प

रामगढ़। शहर के गोला रोड में स्थित साहू धर्मशाला के प्रांगण में वैश्य समाज की ओर से झारखंड वैश्य समाज का गठन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मुख्य संयोजक नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता उर्फ नंदू गुप्ता के द्वारा किया गया।

इसमें वैश्य समाज के अंतर्गत आने वाले सभी उप जातियों के लोग सम्मिलित हुए एवं सभी वर्ग के लोग ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की एवं वैश्य समाज को एकजुट होकर उनके उत्थान एवं समृद्ध करने का संकल्प किया। 

 

वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज के दबे कुचले निर्धन एवं शोषित लोगों को मिलजुल कर तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही साथ सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। झारखंड वैश्य समाज का गठन राज्य स्तर पर किया जा रहा है।इसका विस्तार राज्य के 24 जिलों में किया जाएगा।

सभा का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर समाज के विभिन्न अतिथियों के द्वारा किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड वैश्य समाज के मुख्य संयोजक के रूप में नंदकिशोर गुप्ता उर्फ नंदू गुप्ता को चुना गया ।संयोजक मंडली में राजीव जायसवाल ,रवि साहू ,दीनदयाल कुमार ,महेश महतो रांची ,सोनू साहू ,दुर्गा चरण प्रसाद ,राजेश प्रसाद ,रमेश वर्मा ,विजय जायसवाल ,राजेश प्रसाद चैनपुर संजय शाह,हरि रत्नम साहू ,ब्रजकिशोर प्रसाद ,संदीप साहू, रविंद्र साहू, अमित प्रसाद साहू, बीरबल कुमार, नीरज चौधरी ,पंकज वर्णवाल ,लखन साहू को चुना गया एवं महिला संयोजिका मधु गुप्ता को चुना गया| सलाहकार समिति में बृजकिशोर जयसवाल हजारीबाग, गोविंदर साहू, परमेश्वर साहू ,अजीत जायसवाल ,शंकर साहू, राधेश्याम साहू, भीम प्रसाद साहू ,हरिशंकर साहू, गणेश अग्रवाल ,प्रहलाद प्रसाद वर्णवाल अमित कुमार साहू एवं शिव शंकर साहू का चयन किया गया।

बैठक का संचालन दुर्गा चरण प्रसाद शिव शंकर साहू एवं विजय जायसवाल के द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापन रवि साहू ने किया।बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बृज किशोर जायसवाल ,रांची से महेश महतो साहू ,मदन साहू संजय जयसवाल ,धीरेंद्र साहू ,सागर वर्णवाल ,अखिलेश प्रसाद ,छात्रधारी साहू ,राधेश्याम साहू ,राम किशोर प्रसाद ,बृज किशोर साहू ,अश्विनी कुमार वर्णवाल ,लाल धन साहू ,गणेश साव,वीरेंद्र साहू ,मोनू साहू इत्यादि उपस्थित थे।