Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास यूपी चुनाव में कर रहे जमकर प्रचार

देश में राष्ट्र विरोधी शक्तियां सक्रिय हैं : रघुवर दास

रांची। देश में राष्ट्रविरोधी शक्तियां सक्रिय है। यह शक्तियां उत्तर प्रदेश में भी लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। ये नहीं चाहती कि देश में शांति रहे और विकास हो। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कही। वे उत्तर प्रदेश के आलापुर विधानसभा में प्रत्याशी त्रिवेणी राम के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हमें सावधान रहकर काम करने की जरूरत है, ताकि इन देश विरोधी शक्तियों को पनपने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो विकास के कार्य किए हैं, सुशासन प्रदान किया है।उससे हमें हर घर में अवगत कराना है। श्री दास ने कहा कि आवारा पशु क्षेत्र की बड़ी समस्या रही है। इसके निपटारे के लिए प्रधानमंत्री ने कहा कि इनके गोबर से खाद बनाया जा सकता है, जो एक आय का साधन बनेगा और गृह स्वामी इसे अपने पास रख कर आमदनी का स्रोत बना सकते हैं। मोदी जी इसके लिए पॉलिसी बना रहे हैं। इसके बनते ही यह समस्या भी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की।