आजसू नेता रोशन लाल चौधरी ने पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहयोग 

बड़कागांव संवाददाता

बीते दिन सिकरी ग्राम निवासी गुरुदयाल महतो कि मकान जलकर राख होने एवं मोती महतो कि मकान आंशिक रूप से जल जाने जाने मामले को लेकर आजसू पार्टी के महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने गुरुवार को सीकरी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले एवं उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया ।
मुलाकात के दौरान रोशन लाल चौधरी ने पीड़ित परिवार को सरकार से सरकारी लाभ दिलवाने का भरोसा दिलया है।मौके पर मुख्य रुप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रखंड सचिव मनोज दांगी, कार्यकारी अध्यक्ष फिरोज आलम ,कामेश्वर महतो ,योगेश्वर महतो, शशि महतो ,अरुण महतो ,दिलीप महतो ,महेंद्र महतो, एवं अन्य उपस्थित थे