मोदी देश बेचने का कर रहे काम, नितियां हैं मजदूर विरोधी : रमेंद्र कुमार
उरीमारी : जीएम यूनिट बरका-सयाल क्षेत्र का छठा वां सम्मेलन बुधवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार उपस्थित है। सम्मेलन का शुभारंभ झंडोत्तोलन करने के पश्चात शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शाखा सचिव सुदेश प्रसाद के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
प्रतिवेदन प्रस्तुति के बाद उस पर बहस हुई तत्पश्चात जीएम यूनिट बरका-सयाल शाखा का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजेंद्र साव, सचिव सुदेश प्रसाद, उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, रमेश प्रसाद, जोगेंद्र रजवार, धनंजय कुमार, महेंद्र प्रसाद मेहता, सहायक सचिव अमजद खान, प्रमोद कुमार शर्मा, गोरेचंद साव, कमलेश कुमार यादव, नसरुद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष राम जन्म राम, कार्यकारिणी सदस्यों में आशीष कुमार चौधरी, महेंद्र मुंडा, विनोद कुमार, अखिलेश चौहान, कुश प्रसाद, रीता कुमारी, सरस्वती कुमारी, चंद्रदीप कुमार चौधरी, प्रमिला कुमारी, इंद्रीया कुमारी, पिंकू कुमारी, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, जेएन प्रसाद, वसीरुद्दीन अंसारी, राजकुमार अहिरवार, पूजा देवी, मनोज कुमार, राधेश्याम कुमार, मनोज बेदिया, विवेक कुमार, सीतामुनी देवी, अर्पणा चौधरी, तुफैल अंसारी, विकास कुमार, बिहारी, कमल कुमार, अवधेश प्रसाद गुप्ता, सिकंदर कुमार, मुकेश किस्कू, कमलेश कुमार का चयन किया गया।
मौके पर एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नितियां थोप रही है। सरकार मजदूरों के कानूनों को पलट रही है। अब यूनियन बनाना कठिन हो गया है। जबकि यूनियन ही मजदूर की ताकत है। यूनियन नहीं रही तो मजदूर अपने अधिकार के लिए लड़ नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि ‘देश नहीं बिकने दूंगा’ कसम खानेवाला मोदी ही देश बेच रहा है। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नितियों के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा। आगामी मार्च में घोषित दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना होगा।
सम्मेलन में मुख्य रूप से अशोक यादव, अरविंद कुमार, कन्हैया सिंह, विंध्याचल बेदिया, जेपीएन सिन्हा, शिवनंदन प्रसाद, रमेश प्रसाद, सुभाष यादव, बिनोद मिश्रा, महादेव मांझी, विकास कुमार, रामविलास यादव, सदानंद सिंह, सतीश सिंह, वरूण कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।