Breaking News

भाजपा नेता प्रो आलोक सिंह बने सांसद प्रतिनिधि

सांसद जयंत सिन्हा खड़ी कर रहे सांसद प्रतिनिधियों की फौज!

रामगढ़हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा सांसद प्रतिनिधियों की फौजी खड़ा करने में लगे हैं। हजारीबाग और रामगढ़ जिला में सांसद जयंत सिन्हा ने बड़ी संख्या में अपने प्रतिनिधियों को बनाया है।इसी क्रम में उन्होंने रामगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर आलोक सिंह को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। उन्होंने पत्र जारी कर कहा है कि रामगढ़ जिला में खेल एवं सांस्कृतिक विभाग का प्रोफेसर आलोक सिंह को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया जाता है। उन्होंने कहा है कि हम सभी लोग मिलकर क्षेत्र की प्रगति में अपना अपना योगदान देंगे। वही प्रोफेसर आलोक सिंह को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दिया है।