समाजसेवी सतीश गुप्ता ने विक्षिप्त महिला को अस्पताल भिजवाया

रामगढ़। शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी और बीमाकर्ता सतीश गुप्ता ने आज एक विक्षिप्त महिला को अस्पताल भिजवाने में काफी मशक्कत कर सहयोग किया है। शहर के लोहा टोला में विक्षिप्त महिला को लावारिस हालत में देखकर सतीश गुप्ता ने उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजने का प्रयास आरंभ किया। उन्होंने रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी को इस संबंध में एक पत्र भेजा। जिसके बाद रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी सक्रिय होकर विक्षिप्त महिला को सदर अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि यह विक्षिप्त महिला पिछले तीन-चार दिनों से क्षेत्र में भटक रही थी।