Breaking News

क्षेत्र का प्रसिद्ध श्री संकट मोचन मंदिर का 50 वां वार्षिकोत्सव समारोह

मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन

रामगढ़शहर के थाना चौक में स्थित श्री संकट मोचन मंदिर का 50 वां वार्षिक उत्सव समारोह 22 फरवरी को धार्मिक अनुष्ठान के बीच श्रद्धा सुमन के बीच आरंभ हुआ। इस मौके पर श्री संकटमोचन मंदिर को भव्य तरीके से सजाया संवारा गया है। मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। वही मंदिर के भीतर फूलों का सजावट किया गया है।

मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह मुख्य पुजारी धीरज पराशर के देखरेख में आरंभ हुआ है। उन्होंने बताया कि मंदिर में वार्षिक उत्सव के मौके पर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ प्रातः 9:45 बजे आरंभ हुआ है। यह अखंड रामायण पाठ कल बुधवार के प्रातः 9:45 बजे संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद कल अखंड रामायण पाठ संपन्न होने के बाद तीसरी आरती,भंडारा और छप्पन भोग का आयोजन किया गया है। अखंड रामायण पाठ में कामदेव उपाध्याय,दीनदयाल पांडे,ब्रह्मदेव पांडे, शशि भूषण पांडे,सत्येंद्र मिश्रा, भास्कर मिश्रा और अन्य पुजारी शामिल हुए।