Breaking News

धनंजय कुमार पुटूस ने की रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के वार्ड अध्यक्षों की घोषणा

रामगढ़ जिला के सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार: धनंजय कुमार पुटूस

रामगढ़ :   सामाजिक संस्था रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की बैठक संस्था के रामगढ़ ब्लॉक के निकट स्थित प्रधान कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में रामगढ़ जिला के सभी प्रखंडों में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इसी दौरान केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस के द्वारा रामगढ़ कैंट के वार्ड अध्यक्षों की घोषणा की गई।
वार्ड अध्यक्ष के रूप में वार्ड 01 से अजय राम, वार्ड 02 विकास नायक, वार्ड 04 सुरेंद्र राम, वार्ड 06 सुमित वर्मा, वार्ड 07 सुमित कुमार एवं महिला मोर्चा मे वार्ड 01 से शीतल सिंह, वार्ड 5 निर्मला देवी, वार्ड 06 सीमा देवी, की घोषणा की गई।
महिला मोर्चा में वार्ड 05 अनीता शर्मा, वार्ड 06 सरोज देवी को सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। मनोनीत वार्ड अध्यक्षों को 10 दिनों के अंदर वार्ड कमेटी बनाने का दिशा निर्देश धनंजय कुमार पुटूस के द्वारा दिया गया।

जानकारी देते हुए केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने कहा: रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के प्रति आम जनमानस का भरोसा और उम्मीद बहुत बढ़ा है इसी को ध्यान में रख ते हुए यह निर्णय लिया गया है कि रामगढ़ जिला के सभी प्रखंडों व पंचायतों में संगठन का विस्तार किया जाएगा और रामगढ़ जिला के आम नागरिकों का सेवा के साथ जनहित से जुड़े कार्यो को किया जाएगा।
कार्यक्रम का भानु देवी,अमित पटेल, सिकंदर सोनी,अमित गुप्ता ने संचालन किया।