Breaking News

कांग्रेसी नेताओं और मंत्रियों ने जैन मुनि प्रमाण सागर जी का लिया आशीर्वाद

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिंतन शिविर का तीसरा दिन

मधुवन ( गिरीडीह) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा मधुवन,गिरीडीह में आयोजित चिंतन शिविर के आज तीसरे और अंतिम दिन प्रात: 7:30 बजे एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख सहित अन्य कई झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मधुवन स्थित जैन धर्म के पावन तीर्थस्थल के गुणायतन में जाकर शंत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य शंका समाधान प्रणेता मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज जी का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। महाराज जी ने कांग्रेस नताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि राज्य एवं देश के विकास तथा मानव कल्याण के लिए सभी लोग मिलकर काम करें।अभी तक राज्यवासियों की अपेक्षानुरूप विकास संभव नहीं हो पाया है,इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है।साथ ही, महाराज जी जैन धर्म के पावन तीर्थ स्थल समय शिखर, मधुवन, गिरीडीह के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से सहयोग करवाने का आग्रह  किया।
प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं अन्य मंत्रिगणों ने महाराज जी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उन्हें अपनी ओर से हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया।

आज प्रातः महाराज जी से मिलकर आशीर्वाद लेने के दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक उमाशंकर अकेला के साथ रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडे, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश किरण महतो, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर गजेंद्र सिंह,अजय जैन, गिरीडीह जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नरेश वर्मा,सतीश केडिया एवं दीपक ओझा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण उपस्थित थे।