बड़कागांव संवाददाता
बीती रात सिकरी निवासी गुरुदयाल महतो एवं मोती महतो के घर में आग लग जाने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य संजीव कुमार बेदिया पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले तथा प्रशासन द्वारा सरकारी मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान श्री बेदिया ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग किया।
संजीव ने कहा कि पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है अप्रैल माह में बेटी की शादी होनी थी सरकार के द्वारा मदद दिलाने के लिए मैं प्रयासरत रहूंगा।
। मौके पर मुख्य रूप से उप प्रमुख रामप्रसाद महतो, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा, बड़कागांव पश्चिमी पंचायत कुशवाहा समाज के अध्यक्ष शशि कुमार मेहता, मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा सिंह अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।