मेदिनीनगर: परिसदन भवन में झारखंड अगेंस्ट करप्शन की पलामू कार्यकारिणी की पहली बैठक जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ रिंकू की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष अजित कुमार राणा ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव मुंडा द्वारा लड़ी जा रही भ्रष्टाचार की लड़ाई को और मजबूत करने के लिए इस टीम का गठन किया गया है। पलामू में व्याप्त भ्रष्टाचार,रिश्वतखोरी के विरुद्ध झारखंड अगेंस्ट करप्शन अब बड़ी लड़ाई शुरू करेगा।
विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मीडिया प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्ट प्रशासन और माफियाओं की मिलीभगत को उजागर किया जाएगा।जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही सरकारी पदों के दुरुपयोग व रिश्वतखोरी करने वाले भ्रष्ट पदाधिकारियों की सूची लोकपाल महोदय को सौंपी जाएगी। बैठक के माध्यम से संगठन की मजबूती के लिए आम जनों को संगठन से जुड़ने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष परमानंद सिंह, चंद्र भूषण सिंह, महासचिव धनंजय शर्मा, रोहित सिंह, विवेक कुमार, विनोद कुमार दुबे, चंदन विश्वकर्मा, बिलोक कुमार पांडे, शक्ति सिंह, सतीश कुमार, देवानंद तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।