साहू समाज के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं: रणविजय साहू
पिछड़े एवं वंचितों के संघर्षों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं रणविजय साहू: अमित साहू
साहू समाज के गौरव हैं रणविजय साहू: नंदकिशोर प्रसाद
रामगढ़। बिहार के मोरवा विधानसभा के राष्ट्रीय जनता दल के विधायक एवं बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू का रामगढ़ के साहू धर्मशाला में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद ने की। कार्यक्रम का संचालन साहू समाज के सचिव विनोद साहू ने किया। स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रणविजय साहू ने कहा कि रामगढ़ के साहू समाज के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देख कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। एवं साहू भवन को देखकर एक सुखद अनुभूति की प्राप्ति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में पूरे झारखंड की पटल पर रामगढ़ का साहू समाज एक सशक्त भूमिका निभाएगा। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अमित साहू ने स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रणविजय साहू हमेशा पिछड़े एवं वंचितों की आवाज बनकर उनके समस्याओं को समाधान करने के लिए तत्पर रहते हैं। और विधानसभा के पटल पर हमेशा पिछड़ों की आवाज बनकर उनके समस्याओं का समाधान करने के लिए अपनी बातों को मजबूती से रखते हैं।
अमित साहू ने यह भी कहा कि हमेशा से विधायक रणविजय साहू समाज के लिए सराहनीय एवं सकारात्मक कार्यों को लेकर गंभीरता पूर्वक पहल करते हैं। साहू समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद ने कहा कि रणविजय साहू हमारे साहू समाज के गौरव हैं। और लगातार कई वर्षों से साहू समाज को अपनी अग्रणी सेवा प्रदान कर रहे हैं। जो कि बहुत ही प्रशंसनीय है। स्वागत समारोह को संचालन करते हुए साहू समाज के सचिव विनोद साहू ने रामगढ़ साहू समाज के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के गतिविधियों को बहुत ही अच्छे ढंग से विधायक रणविजय साहू को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिव शंकर साहू ने किया। इस स्वागत समारोह कार्यक्रम में साहू समाज के राकेश गुप्ता रणधीर गुप्ता संजय साहू अनिल गुप्ता रंजीत साहू राजेश प्रसाद उपेंद्र गुप्ता चंदू साहू विनोद नमक नीरज कुमार धीरज साहू सुरेंद्र साहू चंदेश्वर प्रसाद मंटू गुप्ता आलोक गुप्ता गोपाल साहू समेत रामगढ़ साहू समाज के अनेकों लोग उपस्थित थे।