रांची। राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान में शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर बूटी मोड़ स्थित उनके प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनकी जयंती मनाई गई।
राष्ट्रीय शक्ति केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने उनकी वीर गाथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 में हुई थी छत्रपति शिवाजी महाराज वह राजा थे जिन्होंने दुनिया को यह दिखाया है कि एक राजा कैसे होता है एक राजा अपनी प्रजा को कैसे संभालता है आज की दुनिया में शिवाजी महाराज लोगों के सामने एक मिसाल बन चुके हैं उनके पराक्रम की लोकप्रियता इतनी है कि इसे अपने भारत देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है इन्होंने कहीं सारे ऐसे पराक्रम किए हैं जिनको जानके आज भी लोग दंग रह जाते हैं l
कार्यक्रम में प्रीति सिन्हा, पायल सोनी, सावन लिंडा, जयप्रकाश यादव, नितेश वर्मा, राहुल गुप्ता, मोनू विश्वकर्मा, चंदा तिवारी, नीतू बजाज, रोहित यादव, घनश्याम अग्रवाल उपस्थित रहे l