एक की हालत नाजुक, रांची रेफर
कुजू (रामगढ़): कुजू ओपी के हाइवे पेट्रोलिंग वाहन को पेट्रोलिंग के दौरान एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में रांची ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे एक ट्रेलर (Jh 05 CJ 2391) ने एनएच 33 पर श्रीराम चौक के समीप पेट्रोलिंग करते पीसीआर वाहन को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वाहन पर सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। इनमें एक की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिका मेेंं इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है।
ये हुए घायल
घटना में एएसआई वीरेंन्द्र कुजूर, सिपाही सुरेंद्र यादव, अजय महतो व चालक सुमित सवार थे. तीन पुलिसकर्मी की हालत में सुधार है, जबकि पुलिसकर्मी अजय महतो का इलाज रांची के मेडिका में चल रहा है।