Breaking News

अपने क्षेत्र को सशक्त, समृद्ध एवं खुशहाल बनाऊंगी : ममता देवी

रजरप्पा(रामगढ़)जिला के दुलमी प्रखंड के सोसो पंचायत में दो पीसीसी पथ व जमीरा में एक पीसीसी पथ व उसरा में पीसीसी पथ व रैयाटांड में गार्डवाल का विधायक मद से योजनाओं का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि दुलमी प्रखंड प्रमुख सुरेंद्र करमाली दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश,पुर्व पार्षद राजु महतो ने किया। विधायक ममता देवी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। कोई भी गांव विकास की रोशनी से अछूता नहीं रहेगा। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचे। इसके लिए लोगों की मदद करता रहता हूं।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति का समुचित विकास कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना मेरा लक्ष्य है। इसके लिए सभी गांवों में पक्की सड़क, बिजली, पेयजल, नाली सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में लगा हूं। मौके पर पुर्व मुखिया प्रयाग महतो रामेश्वर महतो बाबुराम महतो शहदेव महतो सुनिल महतो धनराज महतो महेंद्र ओहदार लिलेश्वर महतो कुंवर महतो संतोष महतो ललित कुमार दुधेश्वर महतो सुधीर महतो तिलेश्वर महतो सतिश कुमार गौरीशंकर महतो उत्तम कुमार डबलू महतो, अमरु महतो आदि मौजूद थे।