भुरकुंडा (रामगढ़): बासल थाना क्षेत्र के बलकुदरा गांव के समीप रेेेलवे ट्रैक पर आज शुक्रवार की सुबह स्थानीय युवक शव मिला है। जिससे गांव और आसपास सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना मुंडा (34 वर्ष) पिता बंशी मुंडा आज अहले सुबह घर से निकला था। उसका शव बलकुदरा ओवरब्रिज के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला है। ग्रामीण ट्रेन से कटकर आत्महत्या की संभावना जता रहे हैं। मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और बासल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है। छानबीन की जा रही है। खबर लिखे जाने तक शव ट्रैक पर पड़ा हुआ है। पूर्व मुखिया विजय मुंडा ने फोन पर बताया कि मृतक हमारे ही गांव का है। घटना के संबंध में अभी पुख्ता जानकारी ली जा रही है।