Breaking News

रामगढ़ अनुमंडल पुलिस कार्यालय का आईजी ने किया निरीक्षण

आईजी असीम विक्रांत मिंज पहुंचे रामगढ़ 

रामगढ़बोकारो क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक असीम विक्रांत मिंज अपने सरकारी दौरा के क्रम में गुरुवार को रामगढ़ अनुमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचे। पुलिस महानिरीक्षक ने रामगढ़ अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर जिला के पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ रामगढ़ किशोर कुमार रजक भी मौजूद थे।

पुलिस महानिरीक्षक ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक जांच की प्रक्रिया है। अनुमंडल पुलिस कार्यालय के कार्यों की जांच की जाती है। कागजात और रजिस्टर को देखा जाता है। अनुमंडल पुलिस के अनुसंधानों में हुई प्रगति के संबंध में  जानकारी ली जाती है। अनुसंधान की जानकारी लेकर जो भी दिशा निर्देश देना होता है दिया जाता है। रामगढ़ अनुमंडल पुलिस कार्यालय में पहुंचने पर पुलिस महानिरीक्षक असीम विक्रांत मिंज का जिला पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने अनुमंडल कार्यालय के विभिन्न विभागों का जांच भी किया।