बड़कागांव संवाददाता
बड़कागांव प्रखंड के ग्राम जुगरा में संत शिरोमणि गुरु रैदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई| विधायक अंबा प्रसाद कार्यक्रम में शामिल होकर जयंती पर लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी| मौके पर पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने गुरु रैदास जी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया और दीप जलाया एवं सादर नमन किया। उन्होंने शिरोमणि संत रविदास के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलकर हमारे समाज में सुधार और समानता के पथ पर चलने का आह्वान लोगों से किया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने मानव कल्याण और ईश्वर प्राप्ति का जो उपदेश दिया उनको मानकर समस्त विश्व में शांति व मानवता का कल्याण संभव है| मौके पर पूर्व डीएसपी हूं सत्येंद्र सिंह, बादम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा चौबे, मुखिया साधना कुमारी, दीपक दास, अध्यक्ष राजेश राम ,सचिव टिभर राम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेश रजक, दिनेश कुमार उर्फ गुड्डू, नेमधारी राम, जोगेश्वर राम के अलावा कई लोग उपस्थित थे।