Breaking News

पांच दिवसीय श्री श्री 1008 शिव प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव प्रखंड के चोपदार बलिया पंचायत अंतर्गत ग्वालटोली मे श्री श्री 1008 शिव प्रतिष्ठा पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा व शोभा यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में भारी संख्या में महिला पुरुष एवं विशिष्ट लोग शामिल हुए जय माता दी, हर हर महादेव, जय श्री राम, भारत माता की जय, धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों मे सद्भावना हो के नारे लगाए। कलश यात्रा चौपदार बलिया ग्वालटोली से गोसाई बलिया देवी मंडप होते हुए नयाटांड समस्त गांव का पैदल भ्रमण करते हुए गांव से 5 किलोमीटर दूर सकरी नदी पहुंचे। जहां यज्ञ आचार्य पंडित प्रेम चंद पांडे ने विधिवत गंगा पूजन कराकर कलश में जल उठाव कर यज्ञ मंडप पहुंचे।
इसके बाद कलश व्रतियों ने यज्ञ मंडप पर परिक्रमा कर अपने-अपने कलश को यज्ञ मंडप में कलश को स्थापित किया। इसके साथ ही पांच दिवसीय श्री श्री 1008 शिव प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हो गया। यज्ञ का सारा विधि विधान आचार्य पंडित प्रेम चंद पांडे एवं इनके सहयोगी रजनीश शास्त्री और उप सहयोगी पवन शास्त्री के द्वारा किया जा रहा है। कलश यात्रा में हिंदू मुस्लिम धर्मावलंबियों की एकजुटता देखी गई।

मालूम हो कि चौपदार बलिया निवासी भगवत यादव एवं उनके पुत्र मुरारी यादव एवं आनंद यादव के निजी खर्चे एवं ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण करवाया गया है।
यज्ञ समिति अध्यक्ष नागेश्वर यादव, सचिव लालचंद यादव, कोषाध्यक्ष धनु यादव, उप कोषाध्यक्ष महेश यादव, उप सचिव अशोक पासवान, मुखिया वाहिद हुसैन ,कमला देवी, पंचायत समिति सदस्य अली रजा, वार्ड सदस्य संजर हुसैन , आजसु प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, सचिव मनोज दांगी, महासचिव सुरेश कुमार दांगी, अनिल पासवान, अरविंद पासवान, सुदामा पासवान, संतोष यादव, आनंद यादव, मुरारी यादव,धनु गोप, लालचंद गोप, महेश यादव, कैलाश यादव, परमेश गिरी, रमेश गिरी, सत्येंद्र वर्मा, सुदामा रजक, उमेश पासवान, शोले नायक, अशोक पासवान, आलोक यादव, सुरेश महतो, दशरथ चौधरी, राजदीप कुमार, विजय यादव, सुरेश रजक, पत्रकार विरेंद्र कुमार के अलावा सैकड़ों लोग शामिल थे।