मेदिनीनगर: सामाजिक कार्यकर्ता राकेश पासवान के आवासीय कार्यालय में संत रविदास जी की जयंती मनाई गई।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संत रविदास जी की सादगी सच्चाई और उनके विचार को जीवन के प्रत्येक हिस्से में लागू करने की आवश्यकता है।संत रविदास धार्मिक प्रवृति के दयालु एवं परोपकारी व्यक्ति थे। उनका जीवन दूसरों की भलाई करने में और समाज का मार्गदर्शन करने में ही व्यतीत हुआ l संत रविदास जी ने कहा था की व्यक्ति पद या जन्म से बड़ा या छोटा नहीं होता है, वह गुणों या कर्मों से बड़ा या छोटा होता है। यह महज एक वाक्य नहीं वर्ण जिंदगी की एक सच्चाई है।वर्तमान परिवेश में मनुष्य सामाजिकता ,परहित , और अच्छाई को भूलता जा रहा है।हम सभी को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि हम सभी एक ही परमात्मा के संतान हैं। अतः कोई भी व्यक्ति को उसके जाति धर्म से ईर्ष्या न करते हुए भाईचारा और सादगी के साथ जीवन व्यतीत करे। तभी एक समृद्ध ,सजग और बेहतर भारत का निर्माण हो पाएगा।इस मौके पर अभिषेक,राहुल ,सत्यम,पिंटू , विक्रांत गुप्ता, राजू कुमार पासवान, जयप्रकाश,समेत अन्य लोग उपस्थित थे।