मेदिनीनगर: नौडीहा बाज़ार प्रखंड के ग्राम बारा मे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 645 वी जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं गौतम बुद्ध जी का प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी एवम मुखिया श्रीमति उषा देवी एवं सेवा निवृत शिक्षक नन्ददेव राम ने संयुक्त से नारियल तोड़कर भूमि पूजन किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवनी एवम आत्मकथा के बारे मे विस्तृत रूप से रखा।
सेवा निवृत शिक्षक नन्ददेव राम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एक धार्मिक गुरु एवम कवि थे।मुखिया प्रत्याशी मदन सिंह,शिक्षक अशोक राम,अम्बिका कुमार ,विशुनुपत् कुमार के अलावा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ,उपाध्यक्ष नितीश कुमार सचिव अजित कुमार ,सोनू कुमार, आशीष राज सहित अन्य उपस्थित थे।