Breaking News

सयाल कोयलांचल में धूमधाम से मनायी गयी संत शिरोमणि भक्त रविदास जयंती

उरीमारी : सयाल कोयलांचल में संत शिरोमणि भक्त रविदास जयंती समारोह डॉ अम्बेडकर मध्य विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज राम उपस्थित थे। वहीं यजमान में पूजा देवी, सुखिया देवी, आशा देवी, उषा देवी, रीना देवी, रितेश कुमार, बजरंग राम ने पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन सयाल उत्तरी पंचायत समिति सदस्य वसीम राजा के द्वारा फीता काट कर किया गया। गायक सिद्धार्थ कुमार मासूम एवं गायिका बबली कुमारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच समां बांध दिया।

मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी राजेश राम, सयाल दक्षिणी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अक्षय कुमार, अमित राम, रमेश पासवान, अनूप कुमार सिंह, बजरंग राम, सुचित राम, भोला राम, सुमित मेहरा, राम जी राम, सूरज दयाल राम, रितेश राम, प्रमोद कुमार, रीमा देवी, उर्मिला देवी, परमजीत कौर, विसर्जन राम, अजीत कुमार, अमित कुमार रवि, रोहित कुमार, द्वारिका राम, कृष्णा राम, फूलचंद राम, रंजीत दास, मनोज कुमार, पंकज कुमार, सौरव कुमार, गुड़िया कुमारी, टीना कुमार, कमलावती देवी, किस्मती देवी, पूजा कुमारी, ऊषा देवी, शुकीया देवी, आशा देवी, रीना देवी, सुनील शरण, धुव्र सिंह, सुनील कुमार राम, रूपेश कुमार, अभिषेक कुमार मेहता, रंजीत कुमार दास, द्वारिका प्रसाद, भोला नाथ, पंकज सिन्हा, बालचंद राम, सुरेश प्रसाद, फुलू राम, भोला रविदास सहित कई लोग मौजूद थे।