Breaking News

घुटूवा म़े भक्तिभाव से मनी संत रविदास जयंती

बरकाकाना (रामगढ़) : संत शिरोमणि गुरु रैदास समिति घुटूवा के तत्वावधान में बुधवार को संत रैदास की जयंती रविदास मुहल्ला में धूमधाम से मनाई गई। सुबह रविदास समाज ने विधिवत रूप से संत शिरोमणि की पूजा अर्चना की। शाम सात बजे अतिथियों का स्वागत और रात आठ बजे से नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर अध्यक्ष नरेश रविदास, सचिव मदन रविदास, उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार दास, कोषाध्यक्ष निलेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष देवधारी राम, संरक्षक प्रदीप राम, गोवर्धन राम, श्रवण कुमार, पंचदेव करमाली, सहदेव राम, सुनील राम, सतीश राम, कुंदन राम, अशोक राम, प्रफुल्ल राम, अमरदीप राम, नकुल, दशरथ राम, लखन राम, बिंदेश्वर राम, विक्की राम, महादेव राम सहित कई मौजूद रहे।