झारखंड संदेश डेस्क
बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्ट बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लहरी को डिस्को किंग कहा जाता था। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लहरी अपने म्यूजिक के साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते थे। उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में संगीत दिया। आज भी उनके संगीत के प्रशंसक देश सहित दुनिया में काफी हैं।