Breaking News

रूदी आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

महिलाएं ग्राम संगठन से जुड़कर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण को प्राप्त कर बन सकती है आत्मनिर्भर :  श्रीकांत निराला

बड़कागांव : गोन्दलपुरा पंचायत अंतर्गत रूदी आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि गोन्दलपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि उरीमारी मंडल बड़कागांव पूर्वी श्रीकान्त निराला ने फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया।

मौके पर मुख्य अतिथि गोन्दलपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि उरीमारी मंडल बड़कागांव पूर्वी श्रीकान्त निराला ने कहा कि महिलाएं ग्राम संगठन से जुड़कर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण को प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकती है जैसे जैविक खाद को बढ़ावा देकर, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन कर, आम बगवानी लगा कर, मुर्गी पालन। महिलाएं संगठन से जुड़कर अपने परिवार, समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग कर सकती है। वहीं मुख्य अतिथि के द्वारा सभी महिला समूह को रजिस्टर दिया गया।

मौके पर मुख्य रूप से गुल नाज, बब्लू कुमार, अंजली कुमारी, ललीता देवी, राखी कुमारी, सहिशता सहिन, नाजमा खातून, मुनिता कुमारी, हेमा कुमारी, रमजान अली, रामटहल महतो, बिनोद कुमार, निर्मला देवी, यशोदा देवी, प्रियंका देवी, नीतू कुमारी, रीना देवी, संगीता देवी, आशमीन प्रवीण, राजिया खातून, नेहा प्रवीण आदि कई महिला दीदी उपस्थित थी।