Breaking News

करमा पर्व पर सीएम और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं, मेजर ध्यानचंद को भी किया याद

रांची: प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को करम पर्व की शुभकामनाएं दी है. ट्विटर पर दिए गए अपने शुभकामना संदेश में शनिवार को सीएम ने कहा कि प्रकृति महापर्व करम पूजा झारखंड के संस्कृति की धरोहर है, साथ ही यह प्रकृति के साथ समाज की समरूपता का भी परिचायक है. प्रकृति के प्रति लोगों का प्रेम और समर्पण ही यहां चलने को नृत्य और बोलने को संगीत बना देता है.

मेजर ध्यानचंद को भी किया याद

मुख्यमंत्री ने हॉकी के मशहूर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें नमन किया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी को गरिमामई पहचान मेजर ध्यानचंद ने दिलाई थी. इस दिन को देश राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाता है. सीएम ने देश के लोगों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी, साथ ही यह भी कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है.

गवर्नर ने भी दी शुभकामनाएं

इस मौके पर गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने भी लोगों को करमा की बधाइयां दी है. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में प्रकृति-पर्यावरण असंतुलन के कारण मानवता संकट में दिख रही है. ऐसे समय में करमा जैसे प्राकृतिक पर्व की महत्ता बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि प्रकृति को परमेश्वर का प्रतिरूप मानकर उसकी पूजा की शुरुआत पूर्वजों ने किया है, जिसके पीछे उनकी एक वैज्ञानिक चेतना थी. इस मौके पर गवर्नर ने कहा कि सभी सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए पूरे उत्साह उमंग के साथ इस पर्व को मनाएं.

Check Also

मूलवासी सदान मोर्चा ने 2024 चुनाव के रणनीति विचार गोष्ठी का आयोजन किया

🔊 Listen to this राजा जब न्याय देने में पक्षपात करे, तो महाभारत होना तय …