Breaking News

बरही में मॉब लिंचिंग के शिकार रूपेश पांडे के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग

रांची में भाजयुमो महानगर के तत्वधान में आक्रोश रैली का आयोजन

रांची। बरही में मॉब लिंचिंग के शिकार निर्दोष रुपेश पांडेय के हत्यारों को फाँसी की सजा की माँग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर के तत्वावधान में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व भाजयुमो राँची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के द्वारा किया गया। एक माँ की गोद को सूनी करनेवाले जिहादी मानसिकता वाले हत्यारों को जल्द से जल्द फाँसी की सजा देने की माँग की गई। रैली में 5 सौ से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया।इस कार्यकर्म में *सी.पी.सिंह* ने कहा झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तबसे लगातार मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही है और यह सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरे तरीके से फेल है जिससे युवाओं में खास करके बड़ा आक्रोश है ,इसीलिए आज युवा मोर्चा के नेतृत्व में इतनी बड़ी संख्या में युवा साथी आज सड़कों पर उतरे हैं। महानगर *अध्यक्ष केके गुप्ता* ने कहा हजारीबाग में घटित या मोब लिंचिंग की घटना बड़े ही शर्मनाक है और इस सरकार में सिर्फ तुष्टीकरण किया जा रहा है हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर पूरे तरीके से फेल है अपराधियों के मन से शासन-प्रशासन का डर खत्म हो चुका है अपराधियों को लगता है कि हम अपराध करेंगे और बच जाएंगे हेमंत सोरेन कि सरकार जबसे झारखंड में बनी है तब से झारखंड का बंटाधार इन्होंने कर दिया यहां न महिला सुरक्षित है न युवा सुरक्षित है यहां की जनता सुरक्षित नहीं है युवाओं को रोजगार नहीं आज युवा सड़कों पर है और इस सरकार को बताने का काम कर रहे हैं कि आप लॉ यन ऑर्डर को सुधारें नहीं तो आपको जल्द ही इस राज्य की जनता यहां से उखाड़ कर फकेगी ।

युवा मोर्चा महानगर अध्यक्षरोमित नारायण सिंह ने कहा की 6 फरवरी को सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के समय साम्प्रदायिक भीड़ के द्वारा 17 वर्षीय निर्दोष रूपेश पांडेय की नृशंस हत्या कर दी गई। यह हिंसक हमला था, जो मॉब लिचिंग के अपराध में आता है, लेकिन राज्य की निकम्मी हेमंत सरकार इसको मॉब लिचिंग से बचाकर तुष्टिकरण के आधार पर इस पूरी घटना को किसी तरह से समाप्त करना चाहती है। जिस तरह से गुंडागर्दी मचाई गई उससे दहशत का माहौल था। इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया गया। यह झारखंड के इतिहास में पहली बार हुआ। जो इस देश के बहुसंख्यक है, उनको अपने धार्मिक प्रायजनों को पूरा करने का संवैधानिक अधिकार है। झारखंड में बार बार साम्प्रदायिकता के आधार पर हत्याएँ हो रही है, लेकिन हेमंत सरकार वोट बैंक की राजनीति में मामलों को हमेशा दबाती रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यरुप से महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल, वसंत दास, महामंत्री बलराम सिंह, युवा मोर्चा रांची महानगर उपाध्यक्ष श्री रंजीत नाथ शहदेव,कुंदन कुमार,महामंत्री राहुल सिन्हा चंकी ,सचिन साहू, ऋषभ गक्कर,साहित्य पवन,अभिषेक चौधरी,सनोज सिंह,अशीष अग्रवाल, पीयूष विजवर्गीय,धर्मेंद्र शुक्ला,विवेक कुमार,उज्जवल मिश्रा,प्रदीप सिंह,अमित साहू,चंदन पटेल ,रोहित पांडेय।