Breaking News

रामगढ़ जिला में चल रहे अवैध कार्यों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन

कोयला और बालू के अवैध कारोबार पर कांग्रेस ने दी चेतावनी

कल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपेगा ज्ञापन

रामगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक रविवार को छत्तर में स्थित मुंडा ढाबा के सभागार में संपन्न हुई है। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान एवं संचालन नगर अध्यक्ष संजय साव ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला में बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध खनन और भ्रष्टाचार था। बैठक में चर्चा हुई की जिला के कॉल अंचल में बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध खनन कर बड़े-बड़े कंपनियों में इसका उपयोग किया जा रहा है। अवैध कोयला को बिहार बंगाल और दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। जिला में बड़े पैमाने पर कोयला और बालू का अवैध खनन और कारोबार से सरकार की बदनामी हो रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने बैठक में कहा कि जिला में अवैध कारोबार और भ्रष्टाचार से सरकार की बदनामी हो रही है कांग्रेस पार्टी इसको बर्दाश्त नहीं करेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला के डीसी एसपी डीएफओ डीएमओ एसडीओ और एसडीपीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। जिला प्रशासन अगर अवैध कार्यों और भ्रष्टाचार को नहीं रोकेगा तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। जिला में अवैध कार्यों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ बैठक की मुख्य उद्देश्य जिला में बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध खनन कर बड़े बड़े कंपनियों व बिहार बंगाल उड़ीसा बुढाखाप प्लांट में नाइसराय जैसे बड़ेकंपनियों में बेचा जा रहा है। बालू पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है बड़े बड़े कंपनियों में बेंचा जा रहा जिससे सरकार की बदनामी हो रही हैं। जिसको देखते हुए जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा की इससे सरकार की बदनामी कांग्रेस पार्टी कतई सहन नहींं करेगी।  बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। मुख्य रूप से बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, युवा नेता अमित महतो, बीस सूत् रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सुनील करमाली, माहिला जिला अध्यक्ष अणु विश्वकर्मा,  युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार महतो, सेवादल जिला अध्यक्ष रूपेंद्र महतो,सहकारिता जिला अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, किसान सेल जिला अध्यक्ष महेश यादव, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष संकेत सुमन, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष प्रकाश, वाजहत जिला उपाध्यक्ष बलराम साहू, वरिष्ठ नेता लालविहारी महतो, राजेन्द्र चौधरी, मांडू प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण महतो, दुलमी प्रखण्ड अध्यक्ष मंटू करमाली,.नगर उपाध्यक्ष धनसिंह,.बोदरा नगर उपाध्यक्ष संतोष नायक, सेवादल परमानंद सिंह, पिंटू अंसारी सुनील करमाली, समीर हुसैन, संजय गांधी, संतोष शर्मा, साजिद हुसैन, राजन करमाली, आदिवासी नगर अध्यक्ष राजा करमाली, विकाश गांधी, बबलू अंसारी, दीपक, राकेश, अमर सिंह, केसर इमाम, सूरज कुमार, प्रताप रंजन, निरंजन कुमार, दिगंबर गुप्ता, पवन कुशवाहा, लालू प्रसाद, संदिप कुमार, राजु यादव, भोला यादव, जय अग्रवाल, राजा खान, अशीष कुमार, संतोष मुंडा, पंकज सिंह, आजाद सिंह, नकुल महतो, सुधीर सिंह, सुरेश पटेल, सरिता देवी, प्रकाश सोनी, गगन करमाली, टिंकू खान, रोहित, सिबू कुमार दांगी, प्रकाश कुशवाहा, पोली कुमार, उमेश सिंह, बलराम साहू, सजीव खंडेलवाल, सजाद खान, परवेज आलम आदि उपस्थित थे।