रामगढ़। प्रखंड के ग्राम हेसला में लक्ष्मण बेदिया की अध्यक्षता में एवं सरयू बेदिया के संचालन में ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भारी संख्या में महिला -पुरुषों की उपस्थिति में जंगल की अंधाधुंध कटाई से उजरते वन की रखवाली एवं इसे सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया। संकल्प लिया गया कि ग्राम – हेसला जंगल जिस पर चारों तरफ से हमला किया जा रहा है और धड़ल्ले से वन की कीमती लकड़ियों की कटाई की जा रही है। जिससे जंगल धीरे- धीरे शेष होता चला जा रहा है और पर्यावरण का भी खतरा बढ़ रहा है।
अतीत में इस जंगल का भूखंड का दायरा जितना बड़ा था, उससे कहीं कुछ वर्षों पूर्व से वन की जमीनों पर अंचल और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से वन भूमि एवं वन के इर्द-गिर्द सरकारी गैर मजरूआ जमीन को अवैध कब्जा कर घर मकान बना लिया जा रहा है और बदस्तूर जारी है।
आज से ही वन रखवाली करने के लिए ग्रामीण महिला -पुरुष जंगल में भ्रमण करेंगे। तुरंत ही आगामी बैठक में वन निगरानी समिति, वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में गठन करने पर भी जोरदार तरीके से चर्चा की गई।
उक्त बैठक में प्रकाश बेदिया, रतन बेदिया, गंगा बेदिया, हरिशंकर बेदिया, रूपलाल बेदिया, प्रेमचंद बेदिया, ननकू
बेदिया, राजकुमार बेदिया,शिवा बेदिया, धर्मेंद्र बेदिया, देवा बेदिया,राजेश बेदिया, महादेव राम ,कुलदीप बेदिया, बिगन बेदिया, जुगल बेदिया, प्रदीप बेदिया, अर्जुन बेदिया, सुशीला देवी, ललिता देवी, रीता देवी, संगीता देवी, विमला देवी, शीला देवी, सावित्री देवी, शर्मिला देवी, सीमा देवी, बसंती देवी, मीरा देवी, पंचमी देवी, बेबी देवी, रीमान देवी,आशा देवी,रीना देवी,बबीता देवी, मूर्ति देवी, सावित्री देवी, बसंती देवी, लीला देवी आदि सैकड़ों महिला -पुरुष शामिल थे।