13 से 20 फरवरी तक जयंती सप्ताह मना रही भाजपा
रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान अमर कुमार बाऊरी जी के आदेशानुसार 13 से 20 तक संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती रामगढ़ जिला भाजपा एससी मोर्चा के द्वारा मनाई जा रही है। जिसकी शुरुआत रविवार को रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के सेवटा में जयंती समारोह मनाकर की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दिनेश रजक, जिला महामंत्री रूदल कुमार, जिला मंत्री पिकी देवी, कार्यलय मंत्री विजय पासवान, मीडिया प्रभारी लोकनाथ रजवार, आफ मंडल अध्यक्ष शामिल रहे।
संत शिरोमणि की तस्वीर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर पौधरोपण भी किया गया। मौके पर बबलू तुरी, रामु मिर्धा, रंजीत नायक, प्रदीप गंझू, रामकुमार नायक, रौशन रजवार, पिंटू तुरी, आनंद तुरी, मंटू तुरी, बजरंग नायक, प्रथमेश रजक, पवन तुरी, काशी तुरी, राजेंद्र तुरी, पप्पू तुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।