Breaking News

प्रसिद्ध देवस्थल बुचा बांध के सुंदरीकरण को लेकर हुई बैठक

कमेटी का हुआ गठन 
पतरातू (रामगढ़) : ब्लॉक मोड स्थित प्रखंड के प्रसिद्ध देवस्थल बुचा बांध के प्रांगण में  क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी और ग्रामीणों ने बैठक की। जिसमें बुचा बांध के सुंदरीकरण को लेकर चर्चा करते हुए बुचा बांध प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि कमेटी पहले जमीन की मापी कराकर चहारदीवारी बनवायेगी। साथ ही यहा विश्राम शैड, किचन शेड सहित दूसरे विकास कार्य भी पूरे किये जाएंगे। कमेटी में संरक्षक मुन्नी लाल सिंह, मनमोहन गुप्ता, संतोष गुप्ता, छक्कनलाल सिंह, भवानी राम, महेंद्र महतो ,मनोज पाठक, त्रिभुवन सिंह, राजाराम प्रसाद, उदय साव, सुनील राम, डॉक्टर संजय सिंह, विजय सिंह एवं अरुण कुमार साहू बनाए गए, अध्यक्ष गुलशन कुमार सिंह उपाध्यक्ष सुशील सिंह, सरोज प्रसाद सचिव दुर्गा चरण प्रसाद सह सचिव ब्रजेश सिंह ,महेंद्र गोप कोषाध्यक्ष महानंद सिंह सह कोषाध्यक्षअवधेश सिंह मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कार्यकारिणी सदस्य मुकेन्द्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, रवि दत्ता, सुभाष साहू, सागर प्रसाद, अंबर प्रसाद, संजोत दास, रघु महतो, भगवान सिंह एवं पदेन सदस्य के रूप में पतरातू, सांकुल, पालू, जयनगर,कटिया बस्ती, कोतो, सौंदा बस्ती, बलकुदरा एवं लबगा के सभी जनप्रतिनिधि शामिल हैं। बैठक में भीम ठाकुर, राम लखन साहू, प्रकाश अग्रवाल, रंजीत कुमार यादव, धीरज पाठक, सूरज प्रसाद, शिव कुमार साहू संतोष गुप्ता, राजेंद्र सिंह, मनोज पाठक, सागर प्रसाद, हरीचरण प्रजापति, भानु प्रताप सिंह एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।