Breaking News

विश्रामपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किसान गोष्ठी प्रशिक्षण संपन्न

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नयाटांड पैक्स गोदाम विश्रामपुर शनिवार बाज़ार स्थित 12 फरवरी 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव नैनो युरिया पर आधारित “किसान सभा” व किसान गोष्ठी का प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय प्रबंधक अमित आनंद उपस्थित हुए तथा किसानों व पैक्स अध्यक्ष के बीच युरिया व खाद्य के बारें में जानकारी दी । वहीं बैठक में अमीत आंनद ने कहा कि नैनो युरिया आधा लीटर जो कि एक बोरा युरिया के बराबर है। नैनो युरिया आधा लीटर का किमत 240 है। नैनो युरिया फसल या सब्जी पर दो बार छिड़काव किया जाता है।

बैठक में तलसवार, नयाटांड, सांढ, कांडतरी, आंगो, चोपदार बलिया,गोंदलपुरा,हरली के पैक्स अध्यक्ष व किसान शामिल हुए। मौके पर मुख्य रुप से पैक्स अध्यक्ष खेमलाल महतो,शिबू कुमार, विमल करमाली, आंनद कुमार, कृष्णा यादव,चुरामन महतो,पंसस केदार महतो, तुलेश्वर राम,बाबुलाल यादव,चिंतामनी महतो, देवनारायण साव, रोहित महतो, इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे।