मांडू(रामगढ़)। पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को रांची से बरही जाने के क्रम में मांडू चट्टी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता के आवासीय कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया की झारखंड सरकार मैं भ्रष्टाचार तस्करी चरम पर है हम लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।बिना दक्षिणा के कोई कार्य का निष्पादन ब्लॉक से लेकर जिला तक नहीं किया जा रहा है। यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा संघर्ष के लिए तैयार हैं। आप लोग भी कमर कसकर तैयार रहें हम सभी छोड़ने वाले नहीं हैं। अटल जी का दिया हुआ झारखंड को भाजपा ही स्वच्छ प्रशासन एवं सुदृढ़ झारखंड निर्माण करेगी। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विपिन कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड उपाध्याय विवेक कुमार गुप्ता, इनामुल हक, इंद्रनाथ साहू, प्रदुमन प्रसाद चंदन ,राजीव कुमार गुप्ता, बलराम गुप्ता ,प्रवीण गुप्ता, मुकेश कुमार, पवन कुमार ,प्रदीप कुमार गुप्ता, गोल्डीज कुमार ,बसंत कुमार गुप्ता ,दीनबंधु गुप्ता विक्की कुमार, आर के तूफानी,सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।