Breaking News

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

  • चांडिल में हुआ हादसा,
  • बरकाकाना क्षेत्र के पीरी गांव के थे लोग

बरकाकाना (रामगढ़):  पीरी गांव के एक परिवार के चार लोगों की मौत चांडिल में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में हो गई। जिससे पूरे पीरी पंचायत में मातम पसर गया है। घटना से गांव के लोग शोकाकुल हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव के सुरेश करमाली अपनी पत्नी रेणुका देवी, शादीशुदा पुत्री संध्या देवी, पुत्री पुष्पा कुमारी, पुत्र प्रवीण कुमार और नतिनी मीठी के साथ आर्टिका कार jh 24 F 7993 पर चांडिल(जमशेदपुर) एक परिचित के घरेलू कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान एन 33 रांची-जमशेदपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। घटना में सुरेश करमाली(60वर्ष), रेणुका देवी(55वर्ष), संध्या देवी (30वर्ष) और संध्या की पुत्री मिठी कुमारी (छह माह) की मौत हो गई। जबकि पुष्पा कुमारी(24 वर्ष) और प्रवीण कुमार(22वर्ष) घायल हो गये हैं। जबकि सुरेश करमाली का बड़ा पुत्र छोटू करमाली घर पर ही था। इधर घटना के बाद पीरी में शोक का माहौल है। लोग मृतक के घर पहुंच रहे हैं। खबर लिखे जाने तक शव नहीं पहुंच सका है।