उरीमारी : विस्थापित संघर्ष मोर्चा कार्यालय उरीमारी परियोजना में बाबा तिलका मांझी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विस्थापित संघर्ष मोर्चा के संयोजक राजू यादव ने बाबा तिलका मांझी के चित्र पर माल्यार्पण किया और कहा कि बाबा तिलका मांझी देश के प्रथम क्रांतिकारी थे। जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जल, जंगल, जमीन पर अपना अधिकार, समाज को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए उलगुलान शुरू किया, बाबा तिलका मांझी का जीवन साहस से परिपूर्ण दिखाई देता है। अध्यक्ष चरका करमाली, उपाध्यक्ष सिताराम किस्कू, कानू मरांडी, कजरु उरांव, सुखदेव सोरेन, सचिव महादेव बेसरा, डॉ. जी आर भगत, विश्वनाथ मांझी, कोषाध्यक्ष दशाराम हेम्ब्रम, सह सचिव महेश गंझू संगठन मंत्री तालो बेसरा, जतरू बेसरा, सीगू हेंब्रोम, रवि पवरिया, राजेंद्र किस्कू, महेश करमाली, बासदेव सोरेन, बिरजू सोरेन, रामवृक्ष सोरेन, कृष्णा किस्कू, फूलमती किस्कू, सीतामुनी देवी, गीता देवी, शांति देवी, फुलमनी देवी, तेतरी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।