Breaking News

दर्दनाक : तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की हुई मौत 

आठ और छह वर्ष के दो मासूमों की मौत से लोग मर्माहत

बरकाकाना (रामगढ़) : हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका स्पंज आयरन फैक्ट्री के निकट तालाब से दो बच्चों का बरामद हुआ है। दोनों मासूम बच्चे सगे भाई थे।  मिली जानकारी के अनुसार अंबवाटांड़  निवासी सेठीलाल करमाली के दो पुत्र यशराज (आठ वर्ष) और राघव राज (छह वर्ष) बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे बाहर गये थे। शाम पांच बजे तक बच्चे नहीं लौटे तो पिता सेठीलाल करमाली ने खोजबीन की। इस क्रम में बच्चों का चप्पल तालाब के किनारे मिला। संदेह पर सेठीलाल ने तालाब में खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान तालाब से बच्चों के शव बरामद हो गये।

घटना की जानकारी पर गांव के लोग जुट गये। सूचना पर बरकाकाना ओपी प्रभारी मंटू चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों को सदर अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उनके मौत की पुष्टि की। बताया जाता है कि सेठीलाल के दो ही पुत्र थे। दोनों हेहल उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ते थे। यशराज दूसरी कक्षा और राघव राज पहली का छात्र था। इस घटना से लोग बेहद मर्माहत हैंं। अंंबवाटांड़ और आसपास में शोक व्याप्त है।