Breaking News

माता वैष्णो देवी मंदिर का 31 वां वार्षिकोत्सव समारोह

माता वैष्णो देवी मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन, अनुष्ठान जारी

रामगढ़। माता वैष्णो देवी मंदिर में प्रतिमा स्थापना का 31वां वार्षिकोत्सव अनुष्ठान जारी है।प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्य गोविंद बल्लभ शर्मा ने यजमान सजल चड्डा व उनकी पत्नी शीना चड्डा को पूजा व हवन कराई।

अनुष्ठान के तहत महिला-पुरुष श्रद्धालु महायज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान के आचार्य गोविंद बल्लभ शर्मा, लीलाधर शर्मा, मुरारी मोहन शर्मा, राजेश पांडेय, किशोर शर्मा, ब्रजेश पाठक, सतेंद्र द्विवेदी, राजू पाठक द्वारा शतचंडी पाठ किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत गुरुवार की संध्या 3 बजे से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें महिला समिति की सदस्योँ ने एक से बढ़कर एक माता का भजन प्रस्तुत कर उपस्थित महिलाओं को झुमने पर मजबूर कर दिया।

मौके पर वीणा मारवाह, आशा मारवाह, संगीता मारवाह, अंजू चड्डा, सुनिता आनंद, जनकरानी शर्मा, मंजू कक्कड़, निर्मला खोसला, रीता सोबती आदि महिला समिति की सदस्य मौजूद थी। सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एससी वासुदेव व सचिव महेश मारवाह सहित सभी सदस्य जुटे हुए हैं।