Breaking News

मोटे खुरदरे अनाजों की खेती को प्रोत्साहित कर रही केंद्र सरकार

बीते 3 वर्षों में मकई के खेती हुआ जबरदस्त इजाफा

इस वित्तीय वर्ष में राज्य के 17 लाख 53 हजार किसानों को मिली किसान सम्मान निधि

सांसद संजय सेठ के सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री का जवाब

रांची। मोटे खुरदरे अनाजों का उत्पादन अधिक से अधिक हो। लोगों को अधिक से अधिक पोषक तत्व मिल सके। इस दिशा में केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है और इसी का परिणाम है कि ऐसे अनाजों की खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत इन अनाजों की पैदावार में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। उक्त आशय की जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में दी। लोकसभा में रांची के सांसद संजय सेठ ने किसान कल्याण से संबंधित सवाल किए थे।
उनके सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मोटे खुरदरा अनाजों का उत्पादन बढ़ सके, इसके लिए मकई और बार्ली जैसे खाद्यान्नों का उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके तहत देश के 26 राज्यों के 237 जिलों में मक्का विकास कार्यक्रम चलाए गए। वही 4 राज्यों के 39 जिलों में प्रयोग के तौर पर बार्ली विकास कार्यक्रम चलाए गए। किसानों ने इसकी जमकर खेती भी की। इसका परिणाम यह हुआ कि इनकी खेती में कई वर्षों के बाद जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। वर्ष 2018-19 में मकई की खेती 270 लाख टन हुई वही बार्ली की खेती 16 लाख टन हुई। 2019-20 में मक्के की खेती में 10 लाख टन की बढ़ोतरी हुई और यह उत्पादन 287 लाख टन पहुंचा वहीं बार्ली का उत्पादन 17 लाख टन हुआ। 2020-21 में मक्के का उत्पादन जबरदस्त तरीके से बढ़ा और 300 लाख टन तक पहुंच गया जबकि बार्ली का उत्पादन 16 टन तक ही पहुंचा।
किसानों के कल्याण और ऐसे खाद्यान्नों के उत्पादन को लेकर हरित क्रांति जैसे कार्यक्रम पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में चलाए गए। जहां इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली।
वही सांसद के सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में झारखंड के 17 लाख 53 हजार 80 किसानों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिला और उनके खाते में 1100 करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 23 लाख 41 हजार 101 किसानों को इस योजना का लाभ मिला और 14 सौ करोड़ से अधिक की राशि उनके खाते में भेजी गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2019-20 में 13 लाख 86 हजार 851 किसान इस योजना से लाभान्वित हुए।
रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची जिले में 84 हजार 485 किसान 2019-20 में इस योजना से लाभान्वित हुए। जबकि 2020-21 में 1 लाख 52 हजार 115 किसानों ने इस योजना का लाभ उठाया। वहीं 2021-22 में 92 हजार 227 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि हस्तांतरित की गई।केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि किसान कल्याण के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। और इस दिशा में प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा देने पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।