Breaking News

खरवार भोगता समाज ने दिल्ली में नेताओं से मुलाकात कर जताया आभार

रामगढ़ : खरवार भोगता समाज विकास संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य सभा सदस्य सह राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा समीर उरांव, चतरा सांसद सुनील सिंह, गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और सांसद सह झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से मुलाकात की।

 

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने खरवार भोगता समाज से संबंधित विधेयक 2022 को राज्य सभा में पेश करने पर आभार प्रकट किया।  प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रमण गंझू, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष कोलेश्वर गंझू, केन्द्रीय सदस्य जगन्नाथ भोगता, खरवार भोगता युवा विकास संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष उमेश सिंह भोगता, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष संजय प्रधान, केन्द्रीय सचेतक  विष्णुकांत भोगता शामिल रहे।