Breaking News

संगठन मजबूती को लेकर झामुुुमो कार्यकर्ताओं ने की बैठक

पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक झामुुुमो समर्थित उम्मीदवारों की होगी जीत  : विनोद

पतरातू(रामगढ़): झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू  बुधवार को पतरातू प्रखंड बिरसा मार्केट पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पतरातू प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विनोद किस्कू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा जनहित में विभिन्न तरह की योजना चलाई जा रही है। जिसे धरातल पर उतारने की जरूरत है।  जिससे आम आवाम को स्वावलंबी बनाया जा सके। उन्होंने पार्टी मजबूती करने के लिए सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित लोगों को अपने अपने घर में झंडा लगाने का अवाहन भी किया।

इसके साथ ही विनोद किस्कू ने पंचायत स्तर पर पंचायत कमेटी का जल्द गठन करने का निर्देश दिया। कहा कि पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक झामुुुमो समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करनी है। मौके पर रामगढ़ जिला सचिव विनोद कुमार महतो, जिला संगठन सचिव हरिलाल बेदिया, जिला उपाध्यक्ष ईमामुल अंसारी, आजाद अंसारी, चरेंदर बेदिया, नंदकिशोर मुंडा, शौकत अंसारी, मुमताज अंसारी, उदय मालाकार, रंजीत बेसरा, योगेंद्र यादव, सुबोध ठाकुर, इस्लाम अंसारी, उदय अग्रवाल, सुशील कुमार, सुरेश रजवार, अशोक रजक, इरशाद अंसारी, सुरेश महतो आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।