विरोध मार्च कल
रामगढ़ : आदिवासी संघर्ष मोर्चा, इंकलाबी नौजवान सभा और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा को 10 फरवरी को घोषित राज्यव्यापी विरोध मार्च कार्यक्रम की सफलता हेतु ग्रामीण क्षेत्रों एवं छात्रा-युवाओं के बीच व्यापक जनसंपर्क चलाया। जिसमें आज बुमरी और चुंबा पंचायत में लालचंद बेदिया के नेतृत्व में जनसंपर्क कर मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गयी।
अभियान में आदिवासी संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक देवकीनंदन किया इंकलाबी नौजवान सभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार, भाकपा माले रामगढ़ जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया सरयू बेदिया, मिनी देवी, झालो देवी, सालो देवी, कांति देवी, शांति देवी, पार्वती देवी, आशा देवी, गोपाल बेदिया, सुरेधन बेदिया, रामदेव बेदिया, कौलेश्वर बेदिया, गणेश करमाली, छोटेलाल करमाली, रामप्रसाद नायक एवं नरेश बेदिया एवं कपिल यादव, वरुण ठाकुर, जावेद अहमद एवं सरदार नीकू सिंह शामिल रहे।