• भगवा ध्वज और गाजेबाजे के साथ 151 कलशों की निकली यात्रा
• भक्तिमय जयकारों से गूंजायमान हुआ भुरकुंडा
भुरकुंडा (रामगढ़): मां सतबहिनी सेवा ट्रस्ट और मंदिर समिति के तत्वावधान में आज बुधवार को भव्य 151 कलशयात्रा के साथ श्री श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आरंभ हो गया। महायज्ञ का शिवनगर के सतबहिनी मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
कलश यात्रा में सैंकडों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड बाजे के साथ कलशयात्रा सतबहिनी मंदिर प्रांगण से आरंभ हुई और रीवरसाइड होते हुए दोमुहान पहुंची।
जहां से कलश में जल भरकर श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना की गई। कलशयात्रा के दौरान क्षेत्र हर हर महादेव, जय श्रीराम और जय मां गंगे के जयकारों से गूंज उठा।
बताते चले कि 12 फरवरी को भगवान हनुमान की प्रतिमा का नगर भ्रमण, 13 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा और 15 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा। कलशयात्रा में रोशन लाल चौधरी, मनोज राम, बिनय सिंह, रेनुका देवी, केसी दास, चमन लाल, योगेन्द्र पाठक, जय राम सिंह, ददन सिंह, जनेश्वर सिंह, सरोज झा, राजेश मिश्रा, अशोक राय, राजू सिंह, विनय तिवारी, विश्व रंजन सिन्हा, अजय पासवान सहित कई शामिल रहे।