जिला के कांग्रेसियों के साथ सदस्यता अभियान को लेकर किया चर्चा
रामगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उप प्रदेश सदस्यता प्रभारी भावेश चौधरी एवं जिला सदस्यता प्रभारी सुनील सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश प्रवक्ता राकेश किरण महतो उपस्थित हुए।
बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में झारखंड कांग्रेस के सदस्यता अभियान के प्रभारी भावेश चौधरी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की सदस्यता अभियान को गतिशील करने के लिए हम लोग यहां आए हैं। ताकि कांग्रेस पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की प्रक्रिया को तेज गति से संपन्न कराने के लिए लग जाना। झारखंड की जनता कांग्रेस के कार्य पद्धति से प्रभावित है।जरूरत है कि हम ईमानदारी और गतिशील प्रयास से प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक सदस्यता अभियान को तेजी से चलाएं। ताकि प्रदेश में संगठन मजबूत हो पाए। जिससे कि सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी अभियान में शामिल होने वाले सभी को समान अवसर मिलेगा।
बैठक में दिनेश मुंडा शांतनु मिश्रा बलजीत सिंह बेदी पंकज तिवारी सुधीर मंगलेश मनोज पुझर संजय साव सज्जाद खान राजेंद्र चौधरी और उपेंद्र महतो मेहता मुरली शंभू कुमार परमानंद सिंह तुलसी महतो राम विनय महतो समसुद खान मंजू जोशी मंटू करमाली उतम कुमार सुनिल करमाली पवन कुमार जय प्रकाश सिंह शहजादा तालिम परमानंद सिंह लक्ष्मण महतो मानिक पटेल ताहिर अंसारी संतोष सोनी जनार्दन पाठक सहित अन्य मौजूद थे।