रामगढ़। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् रामगढ के ओर से डिवाइन ओंकार मिशन विद्यालय रामगढ में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। 20 फरवरी 2022 तक 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का लक्ष्य रखा गया है।जिसमें सूर्य नमस्कार कराने में हजारीबाग विभाग सह संयोजक गौतम कुमार महतो ने कहा की योगा इम्यूनिटी में सुधार करने में मदद करता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है जो आपके फेफड़े, हद्य और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह आपको स्वस्थ खाने में भी मदद करता है ह्दय को स्वस्थ रखना:
योगा आपके ह्दय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे ह्दय में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। जिसकी मदद से ह्दय संबंधित बीमारियां होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। वही योग प्रशिक्षु शत्रुघन कुमार महतो ने सूर्य नमस्कार का मंत्र भी छात्रों को सिखाया !
सूर्य के 13 नाम का उच्चारण
ऊं 226 मित्राय नम:, ऊं रवये नम: ऊं सूर्याय नम: ऊं भानवे नम: ऊं खगाय नम: ऊं पुष्णे नम:, ऊं हिरण्यगर्भाय नम:, ऊं मरीचये नम:, ऊं आदित्याय नम:, ऊं सवित्रे नम:, ऊं अर्काय नम:, ऊं भास्कराय नम:, ऊं श्रीसवितृसूर्यनारायण नम:
संस्था के संस्थापक राजेश कुमार नागी एवं शिक्षक पुनीत महतो,प्रदेश कार्यसमित सदस्य अमित राज महतो , नगर संगठन मंत्री विक्रम राठौर ,पुर्व संयोजक अंशु पांडे, धोनी कुमार, शंकर कुमार महतो ,नीरज गुप्ता, संजय कुमार, पिंकी कुमारी, निशा कुमारी, सोनी गुप्ता, प्रतिमा कुमारी, चांदनी, नाज़नीन परवीन,सीता देवी, नीलम कुमारी, ज्योति कुमारी, अंजन कुमारी, शामिल हुए।