बड़कागांव संवाददाता
बड़कागांव प्रखंड के ग्राम खराटी मे सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर ब्रदर्स अकैडमी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर उद्घाटन किया| मौके पर अंबा प्रसाद ने सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी एवं क्षेत्रवासियों के सुख एवं समृद्धि हेतु मां सरस्वती से कामना की| उद्घाटन पूर्व आदर्श एकेडमी के डायरेक्टर जितेंद्र राज एवं उपेंद्र कुमार ने विधायक अंबा प्रसाद का स्वागत किया मौके पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, संजय महतो,सुरेश महतो, कामेश्वर साव, विनय साव, विजय साव, लालदेव साव, चिंतामन कुमार, रंजन कुमार शुभम कुमार एवं कई लोग मौजूद थे।