बड़कागांव संवाददाता
बड़कागांव प्रखंड में तापमान लगभग 4-5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जिससे प्रखंड में अत्यधिक ठंड को देखते हुए बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव के दिव्यांग, जरूरतमंद लोगों के बीच रविवार को सांढ पंचायत कार्यालय में समाजसेवी सह पत्रकार उमेश दांगी के नेतृत्व में दिव्यांग संगठन के दिव्यांग, वृद्ध महिला-पुरुष व जरूरतमंद के लोगों के बीच 100 कंबल एसडीपीओ अमित कुमार सिंह के सौजन्य से एनटीपीसी द्वारा वितरण किया गया। कंबल वितरण दिव्यांग संगठन के द्वारा जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करके एक लिस्ट तैयार की गई थी जिसमें महुंगाई कला, सांढ,महुदी,होरम मोड, इत्यादि गांवों लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।
बताते चले कि पत्रकार उमेश दांगी के प्रयास से दिव्यांग, वृद्ध व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण लगातार की जा रही है। मौके पर समाजसेवी उमेश दांगी के साथ साथ जिप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, ग्राम अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, दिव्यांग प्रखंड समिति अध्यक्ष लोकनाथ राणा, सचिव प्रभावती कुमारी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, महेंद्र महतो ,आनंद कुमार पासवान, रंजीत कुमार ,राजेश कुमार, शिवनारायण कुमार, सज्जाद राही सहित सैकड़ों दिव्यांग महिला पुरुष व बच्चे मौजूद थे।